
सारण के गौरव व रिबेल संस्था के पूर्ववर्ती छात्र को किया गया सम्मानितロ पहले ही प्रयास में यूजीसी नेट जेआरएफ में पाई सफलता

छपरा:-रिबेल सुपर एडवांस बैच का प्रारंभ हुआ इसमें लिखित परीक्षा में टॉप टेन विद्यार्थियों को संस्था की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।लिखित परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कृति कुमारी को संस्था के निदेशक बिक्की आनंद ने कलाई घड़ी पहना कर सम्मानित किया क्योंकि आज के वर्तमान समय मे लोगों के हाथों से कलाई घड़ी विलुप्त हो रही हैं जिसको बढ़ावा देने के लिए प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा कृति कुमारी को जागरूक करने के लिए सम्मानित किया गया.इस अवसर पर संस्था के पूर्ववर्ती छात्र रहे सारण जिले के मढ़ौरा प्रखंड अन्तर्ग बरदहिया गांव निवासी व गृहस्त पिता दिलीप प्रसाद सिंह के 25 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार जो पहले ही प्रयास में देश के ख्याति प्राप्त शिक्षण संस्थानों में जाना पहचाना नाम बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में वकालत की परीक्षा में पास करते हुए यूजीसी नेट जेआरएफ में भी पहले ही प्रयास में इन्होंने सफ़लता पाई हैं।सफलता प्राप्त करने के बाद पहली बार अपने घर आये कमलेश को संस्था की ओर से अंग वस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर धर्मेन्द्र रस्तोगी, कृति कुमारी, प्रीति श्रीवास्तव, काजल कुमारी, कंचन कुमारी, अमृतेश कुमार, सुधांशु कुमार, अंजलि कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, मयंक पटेल, आदि छात्र व छात्राये मौजूद थे।




Recent Comments