एलजेपी (आर) प्रत्याशी सीमा सिंह

मढ़ौरा (सारण)। 117- मढ़ौरा विधानसभा के एलजेपी (आर) प्रत्याशी व भोजपुरी एक्टर सीमा सिंह समेत चार का नामांकन रद्द हो गया। शनिवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा के दौरान नामांकन पत्र में त्रुटी को लेकर निर्वाची पदाधिकारी ने नामांकन पत्र रद्द करने की जानकारी दी। एलजेपी आर प्रत्याशी के अलावे जिन अभ्यर्थियों के नामांकन रद्द किए गए हैं, उनमें जदयू के बागी व निर्दलीय प्रत्याशी अल्ताफ आलम राजू, बसपा के आदित्य कुमार और निर्दलीय विशाल कुमार का नामांकन रद्द हुआ हैं। मालूम हो कि एलजेपी (आर) ने सीमा सिंह को नामांकन के लिए आखिरी दौड़ में प्रत्याशी घोषित किया और नामांकन के आखरी दिन शुक्रवार को आनन फानन में दोपहर में नामांकन पत्र दाखिल किया था, उसी दिन से लोगों में उनके नामांकन रद्द होने की अटकलें तेज थी और शनिवार को संवीक्षा उपरांत उनका नामांकन रद्द होने की जानकारी मिली। वहीं जेडीयू के पूर्व प्रत्याशी रहे और इस बार बागी के तौर पर निर्दलीय नामांकन करने वाले अल्ताफ आलम राजू के नामांकन पत्र भी रद्द हो जानें पर लोगों ने आश्चर्य प्रकट किया। मढ़ौरा से चार अभ्यर्थियों का नामांकन पत्र रद्द होना बड़ी चर्चा का विषय बन गया है।

नामांकन पत्रों की संवीक्षा के उपरांत विधिमान्य नाम निर्देशित अभ्यर्थियों की सूची :
(1) लालू प्रसाद यादव – राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी
(2) सनदेव कुमार राय- निर्दलीय
(3) जितेंद्र कुमार राय – राष्ट्रीय जनता दल
(4) अंकित कुमार – निर्दलीय
(5) मनेजर कुमार – निर्दलीय
(6) नवीन कुमार सिंह उर्फ अभय सिंह – जनसुराज पार्टी
(7) अभिषेक रंजन – निर्दलीय
(8) मधुबाला गिरी – द प्लुरल्स पार्टी
(9) पुरुषोत्तम कुमार – राष्ट्रीय सब जनशक्ति पार्टी