सड़क दुर्घटना में घायल नप कर्मचारी की हुई मौत
परवेज अख्तर/सिवान;
गुठनी. सड़क दुर्घटना में घायल मैरवा नगर पंचायत के सफाई कर्मी गुठनी के मैरिटार गांव निवासी प्रभु राऊत की मौत गुरुवार अहले सुबह इलाज के क्रम में पीएमसीएच में हो गयी. गुरुवार को उसकी मौत की सूचना घटना में दूसरे घायल के भाई राजू ने दूरभाष से दी. मौत की सूचना पर प्रभु के घर मैरिटार में शोक की लहर छा गयी व परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया. विदित हो कि मैरवा नगर पंचायत के सफाई कर्मी(दैनिक वेज मजदूर) सह गुठनी के मैरिटार गांव निवासी सूरज रावत के पुत्र प्रभु रावत व राजू रावत ड्यूटी करने मैरवा जा रहे थे. गुठनी चौराहे पर सवारी बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गये थे.घायलावस्था में दोनों भाइयों को ग्रामीणों ने गुठनी पीएचसी पहुंचाया था. जहां से सीवान सदर रेफर कर दिया गया और बाद में सदर से पटना पीएमसीएच. पुलिस ने सवारी बस को अपने कब्जे लेकर थाने में जप्त कर लिया है.




Recent Comments