आत्महत्या में आया नया मोड़
#परवेज अख्तर/सिवान;
रघुनाथपुर (सिवान) : रघुनाथपुर थाना के ठीक पीछे सोमवार की सुबह रघुनाथपुर निवासी राजेंद्र बैठा के पुत्र व बीए पार्ट 2 का छात्र विश्वराज रजक उर्फ भोलू(20) द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस को विश्वराज द्वारा लिखा गया सुसाइट नोट हाथ लगा है। जिसमें विश्वराज ने आत्महत्या करने के लिए अपनी गर्लफ्रेंड के परिवार वालों को इसकी वजह बताई है। मृतक के पिता राजेंद्र बैठा ने अपने बेटे को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए विश्वराज की गर्लफ्रेंड के पिता स्थानीय धर्मेंद्र प्रसाद, माता, बड़े पिता सुरेश प्रसाद (ग्रामीण चिकित्सक) समेत मामा सारण जिले के एकमा मीठा बाजार निवासी पर प्राथमिकी दर्ज करने को आवेदन दिया है।




Recent Comments