दरियापुर(सारण):
समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा प्रभारी को पूर्व पैक्स अध्यक्ष कृष्णा सिंह व स्वयंसेवक अखिलेश ठाकुर ने संयुक्त रूप से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया वही दोनो नेताओं ने चिकित्सा प्रभारी डॉ सतेन्द्र सिंह व स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार को सम्मनित करने के उपरांत पांच सौ मास्क दिया गया स्वयंसेवक अखिलेश ठाकुर ने बताया कि अपने घर पर स्वयं अपनी पुत्री के साथ मिलकर मास्क तैयार किया ताकि इस वैश्विक महामारी में अपना भी सहयोग अपेक्षित है इसलिए एक छोटी प्रयास किया गया है
वही मास्क मिलते ही चिकित्सा प्रभारी ने हॉस्पिटल में बिना मास्क पहने पहुंचे लोगो को तत्काल मास्क पहनाया और कोरोना से बचने की तरीके बताये इस अवसर पर हेड क्लर्क गजेंद्र कुमार,देवेंद्र कुमार, जांच टेक्नीशियन पटेल जी तथा दयानंद सहित अन्य शामिल हुए