दैनिक खोज खबर/दरियापुर (सारण)। दरियापुर थाना के पास शनिवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया जब थाना के पास एक पुराने पेड़ के गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला उसी रास्ते से पैदल गुजर रही थी।अचानक तेज हवा के साथ वह पेड़ गिर पड़ा, जिससे वह उसकी चपेट में आ गई।स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल महिला को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रकिया की जा रही थी।इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह पेड़ काफी पुराना था और पहले भी इसके गिरने की आशंका जताई गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।प्रशासन से मांग की जा रही है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कमजोर पेड़ों की तत्काल छंटाई और निरीक्षण किया जाए।
___




Recent Comments