
तेज हवा और लगातार हो रहे बारिस से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त,बिजली के पोल गिरने से तरैया में विधुत आपूर्ति बाधित
#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया : तेज हवा और लगातार हो रहे वर्षात के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।प्रखण्ड के विभिन्न गाँवो में आंशिक घटनाए हुई है।कही किसी के मकान पर पेड़ गिर गया है तो कही बिजली के पोल पर पेड़ गिर गया है तो कही बिजली का पोल ही टूट गया है।माधोपुर पंचायत के अरदेवा गाँव बिजली के पोल पर एक पेड़ गिर गया है।जिसकी जानकारी मुखिया सुशील कुमार सिंह ने दिया।वही नारायणपुर में बिजली का पोल टूट गया है।जिससे बिजली आपूर्ति बाधित है।इसकी जानकारी मुखिया तारकेश्वर राय ने दिया।वही पोखरेड़ा पंचायत के पिपरा गांव में एक झोपड़ीनुमा घर पर जामुन के पेड़ गिर गया है।जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। चित्रगुप्त प्रसाद के झोपड़ीनुमा घर पर रात्री में तेज आँधी-पानी के कारण जामुन के पेड़ गिर गया है।जिससे घर में रखे गये दैनिक उपभोग की वस्तुए क्षतिग्रस्त हो गया।घर में सोये नीतू देवी एवं शिल्पी कुमारी बाल-बाल बच गये। तथा शुभम कुमार को आंशिक चोटे आयी है।इसकी जानकारी मुखिया प्रतिनिधि ब्रजकिशोर शर्मा ने दिया।




Recent Comments