भ्रष्टाचार के खिलाफ माले का प्रदर्शन
पानापुर(सारण) शुुक्रवार को प्रखण्ड मे व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भाकपा(माले)के नेतृत्व में हजारों किसान एवं मजदूरों ने किया प्रदर्शन ।माले कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि पदाधिकारियों तथा जप्रतिनिधियों की मिलीभगत से लूट मची हुई है ।पिछले वर्ष आयी बाढ़ में सरकार द्वारा सभी परिवार को जीआर की राशि देने की बात कही थी ।लेकिन एक वर्ष बाद भी राशि लोगों के खाते में नहीं पहुची।सरकार किसानों को अन्नदाता कहती है लेकिन बाढ़ सुखाड़ की क्षतिपूर्ति खुद या उनके दलाल हजम कर जाते हैं ।इक्का दुक्का ही किसी किसान को मिल पाता है ।इसके लिए भी कृषि सलाहकार के माध्यम से पहले कमीशन की राशि तय की जाती है ।इन्दिरा आवास योजना में भी आवास सहायक तथा विकास मित्र के जरीये पांच से दस हजार रूपये वसूले जा रहें हैं ।दुसरी तरफ सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं यथा शौचालय तथा नल जल योजना भारी लूट मची हुई है ।जिनके शौचालय नहीं बने लेकिन दलाली सेट हो गयी उनकों अनुदान मिल गया ।एक हीं शौचालय पर तीन तीन अनुदान दिया गया है। जबकि ऐसे भी व्यक्ति हैं कि उन्हें अभी अनुदान नही मिला है।प्रखण्ड को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ)घोषित किया जा रहा है ।जबकि पचास प्रतिशत घरों में भी शौचालय नहीं बने हैं ।जनप्रतिनिधि सामूहिक इस्तीफे का ढोंग कर अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं ।सभा को संबोधित करने वालों में जिला सचिव सभापति राय,आईसा नेता अनुज कुमार दास, रजनीकांत रमण, नागेन्द्र कुशवाहा, विजय कुमार सिंह तथा सीवान से जयनाथ यादव का नाम शामिल है ।





Recent Comments