तेज रफ़्तार ने एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक की ली जान
मशरख(सारण) : छपरा-सत्तरघाट मुख्य मार्ग पर मशरक थाना क्षेत्र के कर्णकुदरिया उत्तर टोला के पास एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। मृतक कर्णकुदरिया गांव निवासी राम बहादुर सिंह का 25 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र कुमार हैं। घटना सोमवार की रात्रि उस वक्त हुई जब उक्त व्यक्ति बाईक पर सवार होकर राजापट्टी कोठी से अपने घर लौट रहा था। तभी कर्णकुदरिया गांव के पास सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मार दी। गंभीर रूप से जख्मी उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही हो गयी।




Recent Comments