छपरा : स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने आमजन मानस से भ्रम मे नहीं पड़ने की अपील की है. इस दौरान विधायक ने कहा की लॉकडाउन ही हम सबके बचाव का एकमात्र उपाय है.किसी को भी राशन वितरण सम्बंधित शिकायत या भोजन की कमी हो तो वो सीधे मेरे नंबर पर बात करें.परेशानी को प्रशासन की मदद से दूर करने का प्रयास किया जाएगा. सरकार आप सभी के लिए चिंतित है और आवश्यक कदम आप सभी के लिए उठा रही है.किसी भी अफवाह मे नहीं परे की राशन कही बंट रहा है,सबको रासन और भोजन मिले इसके लिए सरकार तैयार है और जिला प्रशासन भी बहुत बढ़िया तरीके से क्रियान्वयन कर रही है.आप अपने घरों मे रहे और अवांछित लोगों के बहकावे मे नहीं आए.