माँझी। माँझी थाना पुलिस ने स्थानीय बलिया मोड़ से तीन शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। तीनों शराबी समस्तीपुर जिला के बताए जाते हैं। बताया जाता है कि तीनों यूपी के तरफ से शराब पीकर आ रहे थे तभी बलिया मोड़ पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने शक के आधार पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच किया तो अल्कोहल की मात्रा पाई गई। उसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि गिरफ्तार लोगों ने बताया कि वह प्राइवेट काम करते हैं ।गिरफ्तार लोगों में समस्तीपुर निवासी अंकित कुमार आलोक कुमार एवं दीपक कुमार शामिल हैं।