सारण:गैस सिलिंडर से लगी आग की शिकार महिला को मिली सहायता राशि

डोरीगंज ( छपरा ) :
सदर अंचलान्तर्गत शहर के मौना पकड़ी मोहल्ला में गैस सिलेंडर फटने से अगलगी के शिकार मीना देवी तथा शत्रुघ्न प्रसाद को बिहार आपदा प्रबंधन की ओर से शनिवार को सदर सीओ विजय कुमार सिंह ने 9800 की सहायता राशि चेक के द्वारा प्रदान किया वही इस मौके पर शहर के साधनापुरी निवासी अभय कुमार तिवारी को भी सहायता राशि के रूप मे 9800 के चेक प्रदान किए गए सदर सीओ ने बताया कि दो सप्ताह पूर्व अभय कुमार तिवारी का घर भी एक अगलगी की दुर्घटना मे जल गया था