मांझी(सारण) : ताजपुर मुख्य सड़क पर मेहंदीगंज गांव के समीप बाइक के धक्के से एक व्यक्ति गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद दौड़े लोगों से पीट जाने के डर से चालक अपनी बाइक छोड़ कर फरार हो गया। उसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल मुनीलाल राम को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। जहां उनका ईलाज चल रहा है।