शिक्षक नियोजन के लिये हो रहा है आवेदन जमा
बनियापुर (सारण) : प्रखंड में शिक्षक नियोजन को लेकर अभ्यर्थियों का आवेदन जामा हो रहा है। जहां सभी विषयों के कूल 69 रिक्तियों में मंगलवार तक 231 आवेदन जमा किया गया है। जिसके लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 8 नवम्बर बताई जाती है। 

                    प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रखंड में कूल शिक्षकों की रिक्ती पद से दोगुना आवेदन जमा किया गया है। जिसमें रिक्त पदों की संख्या बताया गया है कि प्रखंड सहित पंचायत स्तर पर सामान्य शिक्षक 1 से 5 वर्ग तक 4, उर्दू शिक्षकों की संख्या 6 से 8 तक 6, अंग्रेजी शिक्षक 6, हिन्दी शिक्षक 7 संस्कृत शिक्षक 3, सामाजिक विज्ञान 1, गणित और विज्ञान 5 शिक्षकों के रिक्तियां निकाली गई है। जिसमें अब तक 1 से 5 तक में 77, 6 से 8 तक में 154 आवेदन जमा हो चुकी है। जिस सभी आवेदकों के आवेदन को जमा किया जा रहा है। शिक्षक अभियर्थियों के आवेदन जमा करने के लिए जय ईश्वर प्रसाद चौरसिया, दिपक कुमार गुप्ता, जितेन्द्र कुमार पंडित तथा पराग त्रिपाठी को प्रतिन्यूक्त किया गया है।