दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

बेतिया : पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 8 चोरी की बाइक, 4 देशी कट्टा सहित 6 वाहन चोर एवं 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उपर्युक्त जानकारी देते हुए सदर डीएसपी पंकज कुमार रावत ने बताया कि सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर नगर के रमना मैदान से 4 वाहन चुराने वालों को 2 चोरी की बाइक तथा 2 देशी कटा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चोरों की निशानदेही व पूछताछ पर जिला के सिरिसिया थाना के गरभुआ गाँव मे छापेमारी कर चोरी की अन्य 6 बाइक के साथ अन्य 2 युवको को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिसिया पूछताछ में बाइक चोरों ने स्वीकार किया कि वे बेतिया से दर्जनों बाइक की चोरी कर उसका उपयोग शराब ढोने में करते रहे हैं। दूसरी तरफ जिले के मनुआपुल थाना ने दुसैया गाँव से हथियार का कारोबार करने वाले 2 युवको को भी 2 देशी लोडेड कटा के साथ गिरफ्तार किया है।