
इसआपुर(सारण) : मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कांति कुँवर के घर के पास से रबिन्द्र बैठा के घर होते हुए स्कूल तक बनने वाले सड़क का शिलान्यास शुक्रवार को तरैया बिधायक मुद्रित प्रसाद राय ने किया ।इस सड़क का निर्माण यादव कंस्ट्रक्शन द्वारा 53 लाख के लागत से कराया जा रहा है ।उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए बिधायक ने कहा कि इस सड़क का निर्माण बहुत पहले हो जाना चाहिए था ।जो आज हो रहा है ।इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी।उन्होंने कहा कि वो भाषण में नहीं बल्कि काम करने में विश्वास करते हैं ।क्षेत्र के विकास के लिए वे सदैव तत्पर है ।मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अरबिंद चौरसिया, पूर्व मुखिया श्रीभगवान बैठा,निजी सचिव अशोक कुमार राय,बीडीसी सदस्य मुकेश चौरसिया, रामबाबू राय,उपेन्द्र श्रीवास्तव, शिकील राय,पान महम्मद मियां, विकाश कुमार यादव,गौतम साह, गणेश राम,भरत राय,राजेश कुमार सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे ।




Recent Comments