पहल : छपरा नगर की समस्याओं को लेकर नगर विकास व आवास मंत्री से मिले छपरा विधायक

छपरा : कई वर्षों से जर्जित दलदली बाज़ार,भगवान बाज़ार थाना रोड और सलेमपुर शिल्पी चौक से पोखरा तक जाने वाली सड़क के निर्माण के संबंध में स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने नगर आवास मंत्री श्री सुरेश शर्मा से मिलकर समस्या से अवगत कराते हुए शीघ्र ही इन सड़कों के निर्माण की मांग रखी.इस दौरन विधायक डॉ गुप्ता ने सूबे के मंत्री को बताते हुए कहा की दलदली बाज़ार एक मुख्य सड़क है जहाँ घनी बस्ती है इसका दक्षिणी भाग व्यस्तम सरकारी बाज़ार और कटहरी बाग रास्ते से जुड़ता है तो दूसरा छोड़ गाँधी चौक मौना के रास्ते मे. आलम ये है की यहाँ वर्ष भर जलजमाव रहता है जिसका निराकरण अब अत्यंत आवश्यक है.सलेमपुर रोड के बारे मे बताते हुए विधायक ने कहा की ये भी एक मुख्य मंडी है इसलिए शिल्पी चौक होते हुए पोखरा और लाह बाजार की ओर तक इसका निर्माण अत्यंत ही आवश्यक है.
भगवान बाज़ार थाना रोड की समस्या पर विधायक ने बताया की NH सड़क से इसकी उचांई काफी नीचे है जिससे जलजमाव की समस्या यहाँ काफी है साथ ही विगत दिनों नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई जिससे जलजमाव दूर हो लेकिन नगर निगम के लचर व्यवस्था और ध्यान नहीं देने से इन जगहों के लोग ज्यादा पीड़ित है,जिसका निराकरण अब अत्यंत ही आवश्यक है.इन सभी समस्याओ पर विस्तारपूर्वक जानकारी लेने के बाद नगर विकास व आवास मंत्री ने विधायक डॉ सी एन गुप्ता को ये आश्वस्त किया की आने वाला नया वर्ष इन क्षेत्र के लोगों के लिए नया तोहफा लेकर आएगा.




Recent Comments