
मैरवा(सीवान) । रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी में भाईचुंग भुटिया फुटबॉल स्कूल के हेड कोच अक्षय कुमार द्वारा स्किल इंडिया के तहत फुटबॉल कोच डेवलपमेंट कार्यक्रम के माध्यम से 15 वरिष्ठ महिला फूटबाल खिलाड़ीयों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 22 अप्रैल 2023 को प्रारंभ हो गया जो 23 अप्रैल 2023 तक चलेगा । इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में लेवल-1 का कोर्स प्रैक्टिकल और सैद्धांतिक रूप से कोच अक्षय कुमार के द्वारा दिया जा रहा है ।यह कार्यक्रम आर एल बी एस ए फाउंडेशन द्वारा आयोजित कराया गया है। रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक संस्थापक संजय पाठक ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से विश्व में आधुनिक फुटबॉल के गुर को ग्रामीण क्षेत्रों में भी खिलाड़ियों को सिखाने हेतु भाईचुंग भुटिया फुटबॉल स्कूल के हेड कोच अक्षय कुमार और रानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स फुटबॉल अकैडमी कोच रविंद्र कुमार जी द्वारा वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण से खिलाड़ी अपने कौशल को फुटबॉल के क्षेत्र में रोजगार भी प्राप्त कर सकते है। आज परंपरावादी फुटबॉल का युग समाप्त हो गया है और नई- नई तकनीक का प्रयोग खेल मैदान में देखने को मिल रहा है जो भी नई- नई तकनीक के फुटबॉल के क्षेत्र में आ रही हैं उन्हें फीफा द्वारा पूरे विश्व फुटबॉल समुदाय को अवगत कराने का काम किया जाता है। इसी कड़ी में बिहार के फुटबॉल खिलाड़ियों को भी फुटबॉल के आधुनिक गुर सीखने के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकैडमी अच्छे-अच्छे कोचों के माध्यम से अपने सिवान में भी लागू करने का काम कर रहा है ताकि आने वाले भविष्य में हमारे सिवान और बिहार की बच्चे एवं बच्चियां भी प्रोफेशनल तरीके से फुटबॉल को खेल सके एवं बच्चों को सिखा सकें। जैसा कि ग्रास रूट लेवल पर आयु वर्ग 6 से 8 ,8 से 10, 10 से 12,14 से 16 से 19 और सीनियर वर्ग के लिए अलग-अलग प्रशिक्षण कौशल की आवश्यकता होती हैं, जिन्हें पर प्रशिक्षकों को जानना आवश्यक हो जाता है। निश्चित रूप से इस प्रशिक्षण शिविर से हमारे वरिष्ठ खिलाड़ियों को शिक्षण कौशल से मजबूत होना एवं आने वाली पीढ़ियों को फुटबॉल के बेहतरीन गुर सिखा सकेंगे ।इस अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकैडमी की इंचार्ज सलमा खातून, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर हेमंत कुमार पाठक ,शिक्षक लाल जी चौधरी, अरविंद कुमार ठाकुर, सहित कई लोग उपस्थित थे।




Recent Comments