छात्र नेताओं ने किया आत्मदाह का एलान
परवेज़ अख्तर/सिवान :
जिले के महाराजगज अनुमंडल मुख्यालय स्थित आरबीजीआर डिग्री काॅलेज में स्नातक प्रथम वर्ष 2019-22 के नामांकन से वंचित छात्रों ने जयप्रकाश विश्व विधालय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी दर्ज कराते हुए काॅलेज परिसर में विश्व विधालय के कुलपति का पुतला दहन किया। गौरतलब है कि छात्र नेता अमरेश सिंह सहित अन्य तीन दिनों से जयप्रकाश विश्व विधालय कैम्पस में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन किए जाने पर भी जेपीयू प्रशासन द्वारा उचित आश्वासन नहीं दिया गया।
उसके समर्थन में छात्र संगठन आर. एस.ए.आरबीजीआर महाविद्यालय महाराजगंज इकाई के द्वारा कुलपति का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्र नेता अमरेश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन अगर जल्द से जल्द हमारी मांग पूरा नहीं करता है तो विश्वविद्यालय कैंपस में जाकर आत्मदाह कर लेंगे। उन्होंने कार्यकर्ता सहित तमाम छात्र संगठनों से भी अपील की इस पुतला दहन के माध्यम इस आंदोलन का श्रेय आप लोग ले लेकिन छात्रों के भविष्य को बचाने के लिए आगे आए। 60 घंटे से ऊपर हो गया लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन के तरफ से कोई भी पदाधिकारी यह पूछने तक नहीं आया कि आपकी मांग क्या है ? कुलपति छात्रों के समस्या के समाधान के लिए कार्य नहीं कर रहे है केवल भाषण देने के लिए और मीडिया में छपने के लिए कार्यक्रम में शामिल हो रहे है । छात्र नेताओं ने एक स्वर में कहा कि अगर हमारी मांग पूरा नहीं होगा तो अनशन जारी रहेगा। पुतला दहन कार्यक्रम में दीपक बाबा,विकास सिंह, भानु प्रताप सिंह,राहुल सिंह राजपूत, रमन सिंह, सुमंत तिवारी,चंद्रभूषण सिंह, नवीन सिंह,चन्दन सिंह, अमरजीत सिंह, भोलू सिंह आदि थे।जेपीयू ने अपने ऐकेडमिक कैलेन्डर 2019-22 के लिए लगभग 35000 सीटों पर नामांकन की स्वीकृति प्रदान की थी। जिसमें 60,000 से अधिक छात्र- छात्राओं ने नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया था।जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा नामांकन के लिए तीन मेधा सूची का प्रकाशित किया गया और तीनों मेघा सूची के प्रकाशन में भारी गड़बड़ी की गई। जिससे मेघा सूची में नाम आने के बाद भी लगभग दस हजार छात्र-छात्राएं नामांकन से वंचित रह गए हैं।




Recent Comments