तरैया, सारण। प्रखंड के रेफरल अस्पताल तरैया एवं विभिन्न गांवों में रेफरल अस्पताल के स्वस्थ्य कर्मियों द्वारा अलग-अलग जगहों पर शिविर लगाकर रविवार को 83 व्यक्तियों का कोविड-19 जांच किया गया। जिसमें 16 व्यक्ति कोरोना संक्रिमत पाए गए तथा 67 व्यक्तियों का जांच रिपोर्ट निगेटिव आया। उक्त जानकारी देते हुए स्वस्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि रविवार को तरैया के विभिन्न गांवों में अलग अलग जगहों पर शिविर लगाकर कोविड-19 का जांच किया गया। जिस दौरान लौवां में दो, पचभिण्डा में एक, परौना में दो, चैनपुर में एक, मकुंदपुर में एक, डुमरी में एक, भटगाई में एक, हरदासचक में दो, तथा हरखपुरा में चार एवं बोधा छपरा के एक व्यक्ति समेत 16 व्यक्तियों का जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया। संक्रिमत सभी व्यक्तियों को 14 दिनों तक होम क्वोरेन्टाइन रहने को कहा गया है। किसी प्रकार की स्वस्थ्य सम्बंधित परेशानी होने पर अस्पताल प्रशासन को सूचित करने एवं चिकित्सकों के देख रेख में रहने का निर्देश दिया गया हैं। इस प्रकार अब तक पूरे प्रखंड क्षेत्र में लगभग 152 लोग कोरोना संक्रिमत हो गए है। इन सभी लोगों से एहतियातन बरतने सम्बंधित होम क्वारंटाइन रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया की सभी लोग बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए कोरोना गाइड लाइन का सही से पालन करें और अपने आप को सुरक्षित रखें। बिना काम के कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकले। फेस मास्क का निश्चित रूप से प्रयोग करें। भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें। आपका सुरक्षित रहना आपके परिवार एवं आपके लिए आवश्यक हैं। फिलहाल सतर्कता ही कोरोना से बचाव का एक माध्यम हैं।