दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
जिले के विभिन्न थाना परिसरों में आज जनता दरबार का आयोजन कर दर्जनों मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। आज के थाना स्तरीय जनता दरबार में मधुबनी थाना में कुल 06 मामलों का निष्पादन किया गया। इसके साथ ही रामनगर थाना में 02, भितहां थाना में 02, सिकटा थाना में 02, बगहा-1 थाना में 02, गौनाहा थाना में 02, पिपरासी थाना में 01 मामलों का निष्पादन किया गया है। वहीं जिले के अन्य थानों में भी जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याओं को सुना गया। उक्त जनता दरबार में अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न मामलों का निपटारा किया गया। जिन मामलों का निष्पादन आज के जनता दरबार में नहीं हो पाया हैए उसका भी निपटारा शीघ्र ही कर दिया जाएगा।





Recent Comments