
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामबहादुर सिंह की 15वीं पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनी
स्व. रामबहादुर बाबू के समाजवादी विचार अनुकरणीय : सिग्रीवाल
छपरा (सारण)। नगर पंचायत एकमा बाजार में मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सह महाराजगंज के पूर्व सांसद स्व. रामबहादुर सिंह की 15वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा पूर्वक याद किया गया।इसके बाद अलख नारायण सिंह हाईस्कूल के परिसर में आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता रामबहादुर विचार मंच के संस्थापक अध्यक्ष व प्राचार्य ओमप्रकाश सिंह ने किया।अपने संबोधन में महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. रामबहादुर बाबू के समाजवादी विचारों को अनुकरणीय व प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहि कि वह सभी समुदाय के लोगों को एक साथ लेकर चलने वाले नेता थे। उनके व्यक्तित्व के ऊपर सादा जीवन उच्च विचार वाली कहावत भी चरितार्थ होती है। वह एक कर्मठ, ईमानदारी व बेदाग छवि के समाजवादी नेता थे।
वहीं कुंवर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र स्वामी ने कहा कि रामबहादुर बाबू ने तत्कालीन लोकनायक जयप्रकाश नारायण, राममनोहर लोहिया, चंद्रशेखर आदि के विचारों के प्रबल समर्थक व साथ रहकर आम जनता के दु:ख-दर्द को काफी नजदीक से देखा था।
माकपा नेता अरुण कुमार ने अपने एक संस्मरण के माध्यम से रामबहादुर सिंह को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। कहा कि
ऐसे व्यक्तित्व को कभी भूलना नहीं चाहिए। उनको समय-समय पर याद रखकर उनके पदचिन्हों पर चलने की हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस मौके पर राजद नेता देवकुमार सिंह, कुंवर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र स्वामी, ई जयप्रकाश सिंह, कामरेड अरुण कुमार, स्व. रामबहादुर सिंह के पुत्र ई संजय सिंह,पूर्व प्रमुख रामदेव सिंह, चैतेंद्रनाथ सिंह, प्रदीप कुमार सिंह पप्पू, जेपी सेनानी रामजी तिवारी, भूपेंद्र प्रसाद सिंह, ब्रजेंद्र कुमार सिंह उर्फ भवानी मुन्ना, प्रो. ओमप्रकाश सिंह, भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह, विभूति नारायण सिंह, ठाकुर सिंह, रुपेश सिंह छोटू, तारकेश्वर सिंह, शिक्षक नेता दिनेश सिंह, अवधेश यादव, अरुण सिंह, बनारस सिंह, तुफानी जी, सुनील सिंह, रामकुमार सिंह, सुमन देवी, श्रीभगवान यादव आदि मौजूद थे।





Recent Comments