
तरैया में नये थानाध्यक्ष ने लिया योगदान,कहा क्राइम कंट्रोल होगी पहली प्राथमिकता
तरैया(सारण)24.01.2019 /
गुरुवार को तरैया और इसुआपुर में नये थानाध्यक्ष ने योगदान किया।तरैया थानाध्यक्ष के पद पर राजेश कुमार और इसुआपुर थानाध्यक्ष के पद पर रूपेश कुमार वर्मा ने योगदान किया।योगदान के बाद तरैया थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि क्राईम कंट्रोल एवं क्राईम का उद्भेदन ही मेरी प्रथम प्राथमिकता होगी।क्षेत्र में अमन-चैन बहाल रहे इसके लिए हमेशा पुलिस तत्तपर रहेगी।ज्ञातव्य हो कि तरैया थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद के बेतिया स्थान्तरण के बाद राजेश कुमार का तरैया थाना में पोस्टिंग हुआ है।श्री कुमार पहले बगहा जिले के बटखोली थाना में थे।




Recent Comments