अनुदान वितरण में हो रहे धांधली और कमीशन की मांग का विरोध करने पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य ने प्रोफेसर को पीटा, तीन पर केस
तरैया(सारण):24.01.2019:
प्रखण्ड के वाईडीबीएस कॉलेज तरैया के एक प्रोफेसर को अनुदान राशि वितरण में हो रहे धांधली और शिक्षकों से कमीशन मांगने का विरोध करने पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य और अन्य दो लोगो ने मिलकर पीट दिया।इस संबंध में पीड़ित वाईडीबीएस कॉलेज के उर्दू विभाग प्रोफेसर हसन इमाम ने प्राचार्य सहित तीन लोगों पर प्रथमिकी दर्ज कराई है।जिसमे वाईडीबीएस कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य देवेंद्र सिंह,पचभिण्डा निवासी जितेन्द्र सिंह तथा खराटी निवासी संजय सिंह को अभियुक्त बनाया गया है।पिड़ित प्रोफेसर ने आरोप लगाया है कि कॉलेज में अनुदान राशि वितरण के क्रम में वेतन पंजी पर जबदस्ती प्राचार्य हस्ताक्षर करवाना चाहते थे।जिसका विरोध किया गया तो मारपीट कर जान मारने की धमकी देकर जबदस्ती वितरण पंजी पर हस्ताक्षर करवा लिये।पिड़ित ने आरोप लगाया है कि सत्र 2007-2008 में मुझे अनुदान राशि 189600 रुपये मिले थे।जिसमें से 70000 रुपये कमीशन के रूप में जबरन वसूला गया।सत्र 2009-2010 में अनुदान के रूप में 189600 रुपये मिले जिसमें मैंने 70 हजार के बदले 35 हजार ही कमीशन दिया था।इसमे कम कमीशन देने के कारण प्रभारी प्रचार्य नाराज थे इसलिए सत्र 2010-2011 में अनुदान राशि 156000 रुपये ही वेतन पंजी पर चढ़ा कर प्राचार्य जबरन पंजी पर हस्ताक्षर करवाना चाहते थे।वे लोग कह रहे थे कि हस्ताक्षर करों और 70 हजार रुपये लाकर कमीशन दो जिसका विरोध करने पर मारपीट कर मुझसे जबदस्ती हस्ताक्षर करवाया गया।और धमकी दिया गया कि कॉलेज के अनुपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर नहीं करने देंगे और अनुदान राशि से वंचित कर देंगे।अगर सही सलामत कॉलेज में रहना है तो चुपचाप जहाँ कहा जाता है वहा हस्ताक्षर करते जाओ और कमीशन लाकर देते जाओ।पीड़ित ने प्राचार्य पर ये भी आरोप लगाया है कि वह कॉलेज में सबसे कनीय शिक्षक है।जिनके पास शिक्षक पद पर नियुक्ति की कोई कागजात नहीं है।फिर भी जालसाजी कर प्राचार्य पद पर है।मारपीट कर प्रोफेसर ने पाँच हजार रुपये और सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया है।