
अमनौर/सारणः सरस्वती ज्ञान मंदिर, अमनौर परिसर में अमनौर हरनारायण पंचायत के मुखिया पुत्री का पांचवीं जन्मदिन स्कूली बच्चों के साथ हर्षोल्लास व धुमधाम से मनाया गया. शुक्रवार को अमनौर हरनारायण पंचायत के मुखिया अमृता देवी व पूर्व मुखिया विजय कुमार विधार्थी की पुत्री राजलक्ष्मी कक्षा तृतीय और गोसी निवासी श्री चंद्रशेखर प्रसाद सिंह के पुत्र श्रेयांश शेखर कक्षा पंचम का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ विद्यालय में बच्चों के साथ मनाया गया. विद्यालय के प्रधानाचार्य आचार्य सर्व विजय एवं सभी शिक्षकों ने दोनों बच्चों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी. विद्यालय में दोनों बच्चों ने केक काटा और अपने सभी गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया. विद्यालय में सभी बच्चों एवं शिक्षकों को केक एवं मिठाईयां बांटी गई.




Recent Comments