
तरैया के निवर्तमान युवा पैक्स अध्यक्ष राहुल तो भटगाई से रीता देवी ने किया नामांकन
तरैया (सारण) :
पैक्स नामांकन के दूसरे दिन दो निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष सहित आठ लोगो ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया।तरैया से निवर्तमान युवा पैक्स अध्यक्ष प्रत्यूष प्रकाश उर्फ राहुल कुमार सिंह एवं पोखरेड़ा से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार यादव ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया।ईधर माधोपुर पंचायत से विनोद सिंह की पत्नी निर्मला देवी,भगवतपुर से अशोक कुमार यादव,डेवढ़ी से नवीन कुमार की पत्नी श्वेता सिंह,भटगाई से रीता देवी एवं धनंजय सिंह तथा पोखरेड़ा से संजय कुमार यादव एवं मनोज राय ने पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया। पैक्स के
नामांकन के लिए प्रखण्ड सभागार कक्ष में तीन काउंटर बनाये गये है।जिस पर नामांकन प्रक्रिया चल रही है।बुधवार को मढ़ौरा एसडीओ विनोद कुमार तिवारी ने प्रखण्ड कार्यालय का निरीक्षण किया।तथा पैक्स नामांकन काउंटरों की समीक्षा किया।तथा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।एसडीओ ने बताया कि शांतिपूर्ण नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। टेबुल नम्बर एक पर पोखरेरा,चैनपुर,डुमरी,माधोपुर एवं चंचलिया का नामाकंन हो रहा है।जिसके एआरओ प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी कौशल कुमार गुप्ता है।टेबुल नम्बर 02 पर भागवतपुर पचभिण्डा,तरैया एवं पचरौर का नामंकन हो रहा है जिसके एआरओ लेबर ऑफिसर सुमन कुमार है।टेबुल नम्बर 03 पर नारायणपुर,डेवढ़ी रत्नाकर एवं भटगाई का नामाकंन हो रहा है जिसके एआरओ प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह है।उक्त मौके पर प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments