
परसा(सारण)- प्रखंड कार्यालय में नव जागृति प्लान के बैनर तले स्वच्छता अभियान के तहत पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन बीडीओ रजत किशोर सिंह ने किया।कार्यशाला में प्रशिक्षक प्रभात कुमार द्वारा केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जल संचय शौचालय प्लास्टिक पौधा रोपण योजना पर बिशेष जनकारी दिया गया।प्रशिक्षक ने शुद्ध जल धूसर जल तथा काली पानी के उपयोग और संचय के विषय पर विशेष जनकारी दिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ रजत किशोर सिंह ने कहा कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही अभियान को शत प्रतिशत धरातल पर उतरने के प्रेरित किया।कार्यक्रम में शामिल स्वच्छग्रहि तथा उपस्तिथ लोगो से सरकार के स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का अपील किया।कार्यक्रम में समन्वयक संदीप कुमार झा रीना कुमारी अर्जुन कुमार के अलावे स्वच्छताग्रही विकास मित्र जनप्रतिनिधि शामिल थे।




Recent Comments