स्काउट गाइड के प्रथम सोपान शिविर का हुआ आयोजन

छपरा : जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पे प्रथम सोपान परीक्षण शिविर का आयोजन मध्य विधालय बिचला तेलपा छपरा में किया गया है।यह शिविर 26/11/2019(मंगलवार) से लेकर 01/12/2019(रविवार) तक चलेगा।जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा शिविर प्रधान के रूप में सुरेश(H.W.B स्काउट मास्टर) और गाइड में श्रीमती मनोरमा कुमारी(एडवांस गाइड कैप्टन) को नियुक्त किया गया है।वही शिविर सहायक के रूप में एडवांस स्काउट मास्टर सह राष्ट्रपति स्काउट अमन राज तथा एडवांस गाइड कैप्टेन सुश्री रितिका सिंह को नियुक्त किया गया है।

आज शिविर का उदघाटन भारत स्काउट गाइड सारण के जिला मुख्य आयुक्त हरेन्द्र प्रसाद सिंह,संयुक्त सचिव सुश्री मंजू वर्मा,और विद्यालय प्रधान ब्रजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण करके किया।उदघाटन समारोह में जिला मुख्य आयुक्त हरेन्द्र सिंह ने कहाँ की आज के परिवेश में बच्चों में स्काउटिंग गाइडिंग की शिक्षा बहुत जरूरी है।वही विधालय प्रधान ने बताया कि स्काउटिंग गाइडिंग बच्चों में अनुशासन के साथ देश प्रेम की भावना की विकास करता है।

शिविर में मध्य विधालय बिचला तेलपा,आज़ाद चंद्रशेखर मध्य विधालय तेलपा और साधु लाल पृथ्वी चंद्र उच्य विधालय के लगभग 70 स्काउट और 100 गाइड भाग ले रहे है।

शिविर में सहायता के लिए राज्य पुरुस्कार स्काउट अमन सिंह,विकाश कुमार, वही गाइड में राज्य पुरुस्कार गाइड सोनम सिंह और नेहा सिंह को लगाया है।