डोरीगंज मे बालु लदें दो नाव जप्त , 12 मजदूर गिरफ्तार-:
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण):
“””””””””””
डोरीगंज थाना क्षेत्र के गंगा सोन नदी के तिनमुहानीे के पास खनन विभाग एवं स्थानीय पुलिस के द्वारा बोट से की गयी छापेमारी मे बालु लदें दो नाव को जप्त किया गया है साथ ही दोनो नाव से 12 मजदूर को भी गिरफ्तार किया गया है ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि जिला खनन पदाधिकारी राजीव कुमार भारती एवं उधव जी के नेतृत्व मे बोट से की गयी छापेमारी मे गंगा सोन नदी के तिनमुहानी के पास से दो बालु लदें नाव को जप्त किया गया वही मौके से 12 मजदूर जिसमे बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के गोपालनगर निवासी रामनाथ राय , अनिरुद्ध यादव , पुतुल यादव एवं हरेन्द्र यादव , रिविलगंज थाना क्षेत्र के लोहा टोला निवासी राम बाबु राम , अच्छेलाल चौधरी एवं बिगन राम , डोरीगंज थाना क्षेत्र के दयालचक निवासी प्रमोद महतो , प्रह्लाद महतो , रमेश महतो एवं राधेश्याम महतो एवं डोरीगंज थाना क्षेत्र के सुरतपुर निवासी जमादार माँझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।