मढ़ौरा(सारण) ।
थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में विषपान से एक नवविवाहिता की ईलाज के दौरान मौत हो गई । महिला मुन्ना महतो  की 19 वर्षीय निलम कुमारी बताया गया है । मामले की सूचना पर मृतिका के मायके के लोग भी पहुंचे । महिला के मायके वालों ने दहेज हत्या के आरोप लगाया है ।  मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के पति मुन्ना महतों को हिरासत में ले लिया है । हालांकि घटना को लेकर समाचार प्रेषण तक मायके पक्ष के लोगों की तरफ से कोई आवेदन नही दिया गया है । महिला की मौत के बाद गांव में चर्चा तेज हो गयी । महिला की इसी साल मई में शादी हुई थी । शादी के मात्र छः महिने बाद ही उसकी मौत से लोग सकते में थे ।

मुन्ना ने ही ससुराल में फोन‌ करके दी थी सूचना
रात में महिला की स्थिति बिगड़ने पर महिला के पति मुन्ना महतों ने उसके मायके वालो को फोन पर जानकारी दी । मुन्ना महतों ने बताया कि उसे जब पत्नी ने बताया कि उसने जहर खा लिया है तो वह उसे गांव के ही एक चिकित्सक के पास ले गया । ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी इस दौरान उसकी पत्नी के मायके गोसा खाप से उसके भाई और एक बड़ी बहन भी पहुंच चूके थे ।