समस्तीपुर:स्वच्छता अभियान में सहयोग कर लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
खानपुर
खानपुर महिलाओं ने स्वच्छता का अलख जगाने के लिए स्वयं रोड पर झारु लगाकर समाज में स्वच्छता का एक नया संदेश देने का काम किया है। खानपुर प्रखण्ड के नत्थुद्वार पंचायत में स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत नेहरु युवा केन्द्र समस्तीपुर के निर्देशन में स्वामी विवेकानन्द युवा कल्ब के सहयोग से एनवाईभी त्रिपुरारी कुमार झा व अन्नपूर्णा स्वंय सहायता समूह की सचिव पुष्प गन्धा देवी के नेतृत्व में झारु लगकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। पुष्पगंधा देवी ने कहा की हम महिलायें हर दिन अपने घर आगन में झारू मारती हैै, घर के हर एक जगह की साफ सफाई करते है ताकि घर स्वच्छ रहे।उसी तरह हर महिलाओं को आगे बढ़ कर सड़क को साफ सफाई करना है जिससे बिहार में नया संदेश जाये की महिलाओं ने जिसप्रकार शराब बंदी में सहयोग कर एक नया इतिहास रचा, उसी प्रकार हम सभी महिला को एकजुटकता से स्वच्छ भारत बनाने मे हम सभी सहयोग करे। त्रिपुरारी झा ने कहा की महिलाओं को स्वच्छ भारत अभियान मे सहयोग देना होगा तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा। मौके पर रोहित कुमार पोद्दार, अभिषेक कुमार, प्रतिभा कुमारी, रीता देवी, ललिता देवीी, कमली देवी, कुमोदनी देवी आदि ने स्वच्छता भियान में सहयोग कर लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया।




Recent Comments