​बेतिया:– अभाविप के कॉलेज अध्यक्ष रणधीर यादव के नेतृत्व में स्थानीय राम लखन सिंह यादव कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर राम नरेश कुमार को ज्ञापन सौंपा

✍”दैनिक खोज खबर ” विशेष संवाददाता नीरज ठाकुर बेतिया  (पं.च) बिहार 👉 आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने महाविद्यालय में फैले शैक्षणिक एवं आराजकता एवं कुव्यवस्था दूर करने के संबंध में नगर के स्थानीय राम लखन सिंह यादव कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर राम नरेश कुमार को अभाविप के कॉलेज अध्यक्ष रणधीर यादव के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। अभाविप राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद सदस्य धन रंजन कुमार उर्फ गुड्डू ने कहां की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हितों की लड़ाई के लिए हमेशा तत्पर रहा है। इसी कड़ी में अभाविप ने महाविद्यालय में छात्र हितों से संबंधित समस्याओं की तरफ ध्यान आकर्षित कराते हुए अपनी मांगे रखि। जो निम्न है:-
(1) अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्र छात्राओं का निशुल्क नामांकन किया जाए उनसे किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाए। 
(2) महाविद्यालय में 180 दिनों की पढ़ाई सुनिश्चित हो। 
(3) अपने महाविद्यालय में वाणिज्य विषय में स्नात्कोत्तर(m. Com) की पढ़ाई की व्यवस्था की जाए। 
(4) छात्रसंघ शुल्क लेना बंद किया जाए, और अभी तक लिए गए छात्र संघ शुल्क का व्योरा सार्वजनिक की जाए। 
(5) छात्र छात्राओं के लिए अलग-अलग कॉमन रूम की व्यवस्था के साथ उसमें समाचार, पत्र- पत्रिकाओं की व्यवस्था की जाए। 
(6) साइकिल एवं मोटरसाइकिल स्टैंड की व्यवस्था की जाए। 
(7) महाविद्यालय में पूछताछ काउंटर बनाया जाए। 
(8) छात्र एवम छात्राओं के लिए खेल सामग्री की व्यवस्था की जाए। 
(9) महाविद्यालय में छात्रों की मूलभूत सुविधा कॉमन रूम, लाइब्रेरी, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, बिजली एवं पंखों का सुव्यवस्थित व्यवस्था किया जाए। 
(10) पुस्तकालय से पुस्तक वितरण यथाशीघ्र शुरू किया जाए, एवं नई पुस्तक उपलब्ध कराई जाए। 
(11) महाविद्यालय में क्लासरूम एवं शौचालय की प्रतिदिन सफाई हो। 
(12) इंटरमीडिएट एवं स्नातक के नामांकन में पारदर्शिता लाई जाए। 
(13) महाविद्यालय में CCTV कैमरा लगाया जाए। 
(14) महाविद्यालय में छात्र एवम छात्राओं के लिए कैंटीन की व्यवस्था की जाए। 
(15) महाविद्यालय का मानचित्र मुख्य द्वार पर लगाया जाए। 
(16) छात्र कल्याण निधि का उपयोग समय बद रूप से छात्र हित में किया जाए।
        अभाविप ने अपने मुख्य मांगो के माध्यम से छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना के लिए 15 दिनों के अंदर  अपनी मांगों को पूरा करने के लिए प्रचार्य महोदय से अनुरोध किया। तथा साथ ही साथ यह भी कहा कि अगर हमारी मांगी 15 दिनों के अंदर पूर्ण नहीं होती है, तो महाविद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय तक अभाविप चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिसकी सारी जवाबदेही कॉलेज प्रशासन की होगी। इस पर कॉलेज प्रचार्य डॉक्टर राम नरेश कुमार ने गंभीरता से विचार करते हुए कहा कि आपकी जो मांगे है, जल्द पूर्ण की जाएगी। इस मौके पर बेतिया नगर  मंत्री सुजीत कुमार, नगर सह मंत्री राहुल पांडे, रंजन कुमार, रजनीश गोस्वामी, रवि कुमार, आकाश कुमार आदि उपस्थित थे॥