तरैया उपप्रमुख की कुर्सी गयी,विरोध में पड़े 10 वोट
तरैया(सारण)20.07.2018:
उपप्रमुख जगलाल राय पर लगे अविस्वास प्रस्ताव को लेकर शुक्रवार को प्रखण्ड किसान भवन कक्ष में अविस्वास प्रस्ताव बहस और मत विभाजन हुआ।जिसमें उपप्रमुख सहित कुल 11समिति सदस्य उपस्थित थे। अविस्वास प्रस्ताव के पक्ष में कुल 10 समिति सदस्यों ने मतदान किया।जबकि अविस्वास प्रस्ताव के विरोध में केवल एक ही उपप्रमुख का अपना ही वोट रहा।बाकी 10 समिति सदस्यों ने अविस्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।जिससे उपप्रमुख को अपनी कुर्सी गवानी पड़ी।ज्ञातव्य हो कि 06 जुलाई को आठ समिति सदस्यों ने मंजू देवी के नेतृत्व में उपप्रमुख पर अविस्वास प्रताव लगाया था।जिसके आलोक में आज अविस्वास प्रस्ताव पर बहस और मतविभाजन हुआ।निर्वाची पदाधिकारी के रूप में जिला परिवहन पदाधिकारी जयप्रकाश नारायण व बीडीओ राकेश कुमार तैनाद थे।जिनके समक्ष मतविभाज हुआ।बैठक में समिति सदस्य मिन्टू महतो पोखरेरा,बहारण मांझी तरैया पश्चिम,प्रमुख भारती देवी तरैया पूर्वी,साबिर हुसैन डुमरी उत्तरी भाग,सच्चितानंद राय माधोपुर,चंचलिया मीना देवी,जगलाल राय भागवतपुर पूर्वी,लाडली खातून भागवतपुर पश्चिम,ज्ञानती देवी सरेया रत्नाकर,डेवढ़ी सिया देवी और भटगाई सुषमा कुमारी मौजूद थे।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दंडाधिकारी के रूप में कृषि पदाधिकारी भृगुनाथ सिंह,थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद,एसएसआई रमेश कुमार तिवारी,उपदेश सिंह,नवल किशोर यादव,कपिलदेव यादव व अन्य मौजूद थे।
*ये समिति सदस्य सदन में रहे अनुपस्थित*
उप्रमुख पर लगे अविस्वास प्रस्ताव के आलोक में आयोजित अविस्वास प्रस्ताव पर बहस और मतविभाजन को लेकर बैठक में सदन में समिति सदस्य अफसाना खातून चैनपुर,रूपा देवी डुमरी दक्षिण,प्रमिला देवी पचभिण्डा पूर्वी,किरण सिंह पचभिण्डा पश्चिम,मंजू देवी पचरौर उतर,गीता देवी पचरौर दक्षिण तथा नागेन्द्र प्रसाद नारायणपुर अनुपस्थित थे।