डीजल-पेट्रोल की क़ीमत मे वृद्धि के खिलाफ महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने किया रोड जाम

डोरीगंज (सारण)-:
“”””””””””
डीजल पेट्रोल की क़ीमत मे वृद्धि के खिलाफ कॉंग्रेस एवं सहयोगी पार्टियों द्वारा बुलाए गए भारत बन्द को सफल बनाने के लिए महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही पहुँच छपरा-पटना मुख्य पथ को जाम कर दिया ।
मुफ्फसील थाना क्षेत्र के भिखारी चौक एवं अवतार नगर थाना क्षेत्र के मौजमपुर फुलवरिया टोला के सामने छपरा पटना मुख्य पथ को कार्यकर्ताओ ने जाम कर दिया ।
मौजमपुर फुलवरिया टोला के सामने राजद युवा मोर्चा जिला महासचिव धर्मदेव राय के नेतृत्व मे सैकरों कार्यकर्ताओं ने सुबह सात बजे से ही बीच रोड पर ही गाड़ी खड़ी कर मुख्य पथ को जाम कर दिया वही भिखारी चौक के पास कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर मुख्य पथ को अवरुद्ध कर दिया
जिससे आवागमन बिल्कुल बाधित हो गया ।
वैसे बन्द की पुर्व घोषणा के कारण रोड पर गाड़ियां कम दिखी वैसे डोरीगंज बाजार एवं धनौरा बाजार की सभी दुकाने खुली हुई थी लेकिन बन्द की घोषणा के कारण ग्राहकों की संख्या कम दिखी ।




Recent Comments