
मुंबई: चेंबूर के रायन इंटरनेशनल स्कूल में 10 वां ग्रेजुएशन ऑफ मोंटेसरी समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मोंटेसरी के मासूम छात्रों ने एक से बढ़ कर एक जौहर दिखाए।छात्रों के एक्शन और भाषण ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
उनके कारनामो से मेहमानों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी दंग रह गए। स्कूल द्वारा यहां के छात्रों को अंग्रेजी के साथ -साथ भारतीय सभ्यता और संस्कृति का ज्ञान भी दिया जाता है।
मिली जानकारी के अनुसार 10 वें ग्रेजुएशन ऑफ मोंटेसरी समारोह का उद्घाटन रायन ग्रुप ऑफ इंसीटूशन की डायरेक्टर सोनल पिंटू ने दीप प्रज्वलित कर किया। वहीँ यहां के छात्रों व अतिथियों ने राष्ट्र गान दोहराये। इस समारोह में मोंटेसरी के छात्रों ने हिंदी, मराठी , इंगलिश में अलावा देश के अन्य भाषाओं में भी भाषण दिए। चेंबूर के आर सी मार्ग पर स्थित इंग्लिश मीडियम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली। स्कूल की प्रिंसिपल फिलोमीना डिसूज़ा की देख रेख में यहां के छात्रों को सभी गुण सिखाये जा रहे हैं। यहां के मासूम छात्रों ने देशभक्ति के अलावा मौजूदा परिस्थितियों पर नाटक, फैशन शो और देश के लगभग सभी राज्यों की विशेषताओं पर आधारित कार्यक्रम पेश किया। मोंटेसरी के करीब एक हजार छात्रों में से 120 को अवार्ड देकर नवाज गाया।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों में सुषमा गायकवाड़ , शिल्पा सिन्हा, आनुभ सिन्हा, नेहा ठक्कड़, डॉ. मदन मनमोहन, संतोष पांडेय, पुष्कर सिंह रावत,प्रभा ज्योती सिंह, मिलिंद बने, कैप्टन सुरेंद्र सिंह सेठी, ज़ेबबी सिंह और नितिन शेट्टी के अलावा छात्रों के अभिभावक मौजूद थे।
✍परमार मीडिया नेटवर्क




Recent Comments