डोरीगंज । डोरीगंज एवं अवतार नगर मे पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी मे चार पियक्कर सहित दो धंधेबाज को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है ।
डोरीगंज थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि एस आई लाली प्रसाद के द्वारा क्षेत्र के महदीपुर गाँव मे की गयी छापेमारी मे दस लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज छोटेलाल चौधरी को गिरफ्तार किया गया है साथ ही मौके से तीन पियक्कर चिरांद निवासी बुधन महतो , अशोक महतो एवं अखिलेश पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।वही अवतार नगर थानाध्यक्ष रामयश राय ने बताया एस आई विजेन्द्र मंडल एवं एएसआई अनिल कुमार शर्मा के द्वारा की गयी छापेमारी मे थानाक्षेत्र के मनोहर बसंत गाँव से आठ लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज स्थानीय निवासी राजकिशोर चौधरी को गिरफ्तार किया गया है वही थानाक्षेत्र के पचपटिया गाँव से शराब पीकर हंगामा कर रहे एक पियक्कर योगेश महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।