डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती पर भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान
#परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान। महान शिक्षाविद प्रखर राष्ट्रवादी नेता भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत महाराजगंज के भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा किया गया इस अवसर पर सदर विधायक व्यास देव प्रसाद,भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पुर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत पाठक बाल्मीकि यादव संजय पांडे नंद प्रसाद चौहान नगर परिषद के उपसभापति बबलू कुमार सुधीर जायसवाल देवेंद्र गुप्ता मुकेश कुमार बंटी शर्मा नंदराम समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे और सर पर सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की कथा कई लोगों ने ऑनलाइन भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।जीरादेई संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसारशनिबार की दोपहर से श्री श्याम प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस के अवसर पर जीरादेई में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की सुरुआत जिला भाजपा के अतिपिछड़ा प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष रामपुकार चौहान के नेतृत्व के की गई। उनके आवास पर अनेक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्यामा प्रकाश के योगदान को देश नहीं भुला सकता इस अवसर पर पूर्ब भाजपा जिलाध्यक्ष रमाकांत पाठक ने कहा कि देश के सबसे लोकप्रिय नेता श्री मोदी ने इस कार्यक्रम की सुरुवात बनारस के काशी से की है उन्ही के पदचिन्हों पर आज से जीरादेई विधानसभा में भी भाजपा के सदस्यों की संख्या को बढाई जाएगी,और इस पार्टी को विशव की सबसे बड़ी पार्टी बनाया जाएगी। छोटका मांझा पंचायत के बूथ अध्यक्ष बसंत पाठक को जिमेदारी देते हुए श्री रामपुकार चौहान ने बताया कि छोटका मांझा में करीब 1500 से 2000 नए सदस्य बनने का लक्ष्य रखा गया है जो आसानी से पूरा कर लिया जाएगा।
मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल मिश्रा, राजेश भारती, बबलू सिंह,प्रभुनाथ भारती, हरिशंकर पाठक,पंकज श्रीवास्तव,बुलेट चौहान,शैलेश गिरी के साथ सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे ।




Recent Comments