बेतिया – गौनाहा:– *बीआरसी में एमडीएम प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड स्थित बीआरसी भवन गौनाहा में सोमावार को मध्याह्न भोजन योजना से अच्छाधीन सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, भीएसएस, सचिव अध्यक्ष एवं रशोईया सह सहायक का क्षामता संवर्धन प्रशिक्षण दिया गया । यह कार्यक्रम प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में की गई तथा प्रशिक्षक का संचालन प्राशिक्षक अमन कुमार मिश्रा द्वारा की गई ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 मई से 31 मई तक जारी रहेगा । पहले दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीकांत ठाकुर व प्रखंड प्रमुख सुदामा पासवान बनाया गया । यह कार्यक्रम नौ बजे सुबह से पांच बजे शाम तक चलेगा । पहले दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजडा, बेलवा, भितिहरवा, जमुनीया, धमौरा, दोमाढ, गौनाहा एवं माधोपुर पंचायतधिन विद्यालय के सभी प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, आदि प्रशिक्षु उपस्थित रहे ।