दो चरणों में चलाया जायेगा एनीमिया उन्मूलन अभियान

#परवेज अख्तर/सिवान;

सीवान : जिले को एनीमिया मुक्त बनाने हेतु एनीमिया उन्मूलन अभियानकी शुरुआत होगी
एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत 6-59 माह के शिशु, 5-9 वर्ष के बच्चे, 10-19 वर्ष के विद्यालय नहीं जाने वाले किशोर / किशोरियों, प्रजनन उम्र कि महिलाओं, गर्भवती और धात्री महिलाओं में एनीमिया के रोकथाम हेतु आई एफ़ ए (आयरन फोलिक एसिड )का अनुपूरण किया जाना है
इस संदर्भ मे सिविल सर्जन ने बताया कि“ एनीमिया एक गंभीर स्वास्थ समस्या है जो मानसिक और शारीरिक क्षमता को प्रभावित करती है । ज़िले मे अधिकाधिक लोग इससे पीड़ित हैं ।

इसकी शुरुआत :प्रथम चरण मे 10-19 वर्ष के बच्चे विद्यालय जाने वाले किशोर/किशोरियाँ,10-19 वर्ष के विद्यालय नहीं जाने वाले किशोर/ किशोरियाँ को सप्ताह मे 1 बार नीली आई एफ़ ए की गोली एवं गर्भवती और धात्री महिलाओं को 180 लाल आई एफ़ ए की गोलियांदी जायेंगीं । द्वितीय चरण मे कार्यक्रम के अंतर्गत 6-59 माह के शिशु माह के बच्चों को सप्ताह मे 2 बार आई एफ़ ए सिरपतथा 5-9 वर्ष के बच्चे को सप्ताह मे 1 बार गुलाबी गोली देने की शुरुआत की जायेगी|

ज़िला स्तरीय बैठक और प्रखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन होगा । ज़िला स्तर पर जहां ज़िला प्रतिरक्षण पदाधिकारी इसके नोडल होंगे वही प्रखण्ड स्तर पर प्रभारी चिकित्सा पदधिकारी को इसका नोडल निर्धारित किया गया है । इसके अलावा ज़िला और प्रखण्ड स्तर पर आकस्मिक रेस्पोंस टीम का भी गठन किया जाएगा और सभी जगहों पर आई एफ़ ए गोली एवं सीरप का आपूर्ति भी किया जाना है ।