राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया : थाना अंतर्गत परसा हॉल्ट के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का चलती ट्रेन से गिर कर मृत्यु हो गई है। सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने शव को कब्जे में कर पहचान के लिये रखा गया है । मृतक ब्लू उजला रंग का शर्ट गमछा एवं काला रंग का पैंट पहना हुआ है । मृतक कि लम्बाई लगभग 6 फिट एवं गोरा रंग बताया जा रहा है ।आसंका जताया जा रहा है कि पैर फिसलने से मौत हुई होगी । समाचार प्रस्तुत किए जाने तक मृतक की पहचान नही हुई थी ।