
छपरा।भोजपुरी पूर्वी सम्राट महेन्द्र मिसिर की जयन्ती को लेकर डीडी बिहार खास प्रोग्राम पेश करने की तैयारी की है।अपने लोकप्रिय लाइव प्रोग्राम बिहाने- बिहान में महेन्द्र मिसिर की जीवनी और उनकी रचनाओं पर आधारित एक घंटे का कार्यक्रम की प्रस्तुति करेगा।रविवार की सुबह आठ से नौ बजे तक लाइव प्रसारण में मिसिर जी रचित तरह तरह के गीतों का आनन्द श्रोता दर्शक उठा सकेंगे। कार्यक्रम में जिले के भोजपुरी लोकगायक रामेश्वर गोप की आवाज में महेन्द्र मिसिर के विभिन्न तरह के गीत गूंजेंगे। गोप ने बताया कि यह विशेष कार्यक्रम डीडी बिहार के निदेशक राजकुमार नाहर व प्रोड्यूसर विवेक आजाद के निर्देशन में तैयार किया गया है।गोप के अनुसार सुकन्या की एंकरिंग में महेन्द्र मिसिर के क्ई अनछुए प्रसंग भी दर्शक देख सुन सकेंगे।महेन्द्र मिसिर की अपूर्व रामायण, कृष्णलीला, पूर्वी गीतों के अलावे उनकी हिन्दी – उर्दू रचनाओं पर आधारित गजल गीतों की भी प्रस्तुति की जाएगी।




Recent Comments