समस्तीपुर में बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने शिक्षक की गोली मार कर दी हत्या

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
उजियारपुर:
उजियारपुर थाना क्षेत्र के निकसपुर पंचायत के बेलवन चौर के निकट बाइक सवार अपराधियों ने एक शिक्षक की गोली मार कर हत्या कर दी। इस घटना को अपराधियों ने जब वह विद्यालय की छुट्टी के बाद अपने घर लौट रहे थे उसी समय अंजाम दिया। शिक्षक सुरेश प्रसाद सिंह (40)वर्ष प्राथमिक विद्यालय महादेव स्थान रायपुर से पढ़ाने के बाद बाइक से अपने घर उजियारपुर थाना के ही अकहा गांव स्थित अपने घर जा रहे थे।उसी समय एक अपाची बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें घेर कर गोली मार दी।वहाँ के लोगों द्वारा मिली सूचना के अनुसार अपराधियों ने शिक्षक को पांच गोली मारी। जिससे वे घटनास्थल पर गिर वेहोश हो गये। उसके बाद तीनों अपराधी अपाची बाइक से फरार हो गए।तथा वहाँ के लोगों द्वारा शिक्षक को उजियारपुर पीएचसी में इलाज के लिये लाया गया।जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।