दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
जिला मुख्यालय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिल रहा है. लोगों में एक बार फिर अपराधियों का खौफ भर रहा है. अब आम लोगों से इतर नेताओं को भी अपराधियों ने अपने निशाने पर लिया. दरअसल, बेतिया के निकटवर्ती मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी करगहिया में अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार की देर रात जिला जनता दल यूनाइटेड के युवा प्रकोष्ठ के महासचिव शैलेन्द्र प्रसाद के घर पर फायरिंग इलाके में सनसनी फैला दी. बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण उस समय वे घर में छत पर बैठे थे।
पुरानी रंजिश से भी इस घटना को जोड़कर देख रहे हैं।
बता दें कि उनकी पत्नी लवली रंजन पिछले पंचायत चुनाव में इस पंचायत से मुखिया प्रत्याशी थी. हालांकि कुछ लोग पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश से भी इस घटना को जोड़कर देख रहे हैं. अपराधियों की संख्या तीन बताई जा रही है जो एक बाइक से यहां पहुंचे थे. अपराधी फायरिंग के बाद हथियार लहराते फरार हो गए।
बताया जाता है कि शुक्रवार की रात बिजली नहीं रहने के श्री प्रसाद घर की छत पर थे, इसी बीच अपराधी इनके घर पर आए और फायरिंग कर दी. इसके बाद मुहल्ले के लोग इकट्ठे हो तब तक बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।




Recent Comments