
पटना(अनूप नारायण सिंह)। ईमानदार व्यक्ति के लिए राजनीति उचित स्थान नहीं यह हम नहीं कह रहे दीघा विधानसभा क्षेत्र के लोग कह रहे हैं जहां से बांसुरी छाप पर बिहार के सबसे ईमानदार व्यक्ति का तगमा माननीय पटना उच्च न्यायालय से पा चुके विकास चंद उर्फ गुड्डू बाबा चुनाव लड़ रहे हैं।गुड्डू बाबा के जनहित याचिका का परिणाम ही है कि गंगा में लावारिस लाश से फेंकने पर रोक लग गई गंगा में अब आप किसी भी तरह के कचरे को नहीं डाल सकते राजधानी के सभी इलाकों से अतिक्रमण हटाया गया हजारों एकड़ सरकारी भूमि बिहार में दबंगों से खाली करवाई गई सरकारी हॉस्पिटलों में आम आदमी को भोजन हुआ दवाइयां मिलने लगी।गुड्डू बाबा ने न्यायालय में अपना स्वरूप दिया है कि उनके पास ₹1 भी बैंक अकाउंट में नहीं है एक धुर जमीन नहीं है उन्होंने अपना शरीर तक रिसर्च के लिए दान कर रखा है साधारण इंसान हैं पर असाधारण काम करते हैं इस बार लोगों के कहने पर दीघा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।बांसुरी छाप चुनाव चिन्ह है जहां दूसरे प्रत्याशी गाड़ियों के काफिले और भीड़ के साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं वहीं बाबा उनकी पत्नी घर-घर जाकर लोगों को समझा रहे हैं कि लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व है एक-एक मतदाता अगर चाहे तो उसका विधायक एक ईमानदार और स्वच्छ छवि का व्यक्ति हो सकता है बाबा कहते हैं कि लोकतंत्र में अच्छे लोग इसलिए नहीं आते कि गलत लोगों ने ऐसी मानसिकता विकसित कर दी है कि धनबल बाहुबल प्रचार बल के सहारे ही चुनाव जीता जा सकता है जनता अपने मौलिक अधिकारों से वंचित है लोगों को लगता है कि एक वोट से क्या फर्क पड़ने वाला है हम लोगों को इसी फर्क के बारे में बता रहे हैं कि एक वोट पूरी व्यवस्था बदल सकती है एक ईमानदार विधायक अगर विधानसभा में चला गया तो सरकार और विपक्ष दोनों के नाक में दम कर के रख देगा




Recent Comments