वैशाली : प्रेम कुमार /बिदूपुर :

बिदूपुर शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से डीईएलईडी और बीएड के शिक्षापीठ द्वारा गुरुवार को मिडिल स्कूल दाउदनगर के प्रांगण में बीएड और डीईएलईडी प्रथम सेमेस्टर के छात्रों द्वारा कला प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने विद्यालय में आए हुए अतिथियों को स्वागत गान प्रस्तुत कर कार्यक्रम को शुभारंभ किया। इस मौके पर उपस्थित दिल्ली समूह मानव से आए चीप गेस्ट ज्ञानेन्द्र कुमार यादव और कृष्णा कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार की शिक्षण सहायक सामग्री, चार्ट, मॉडल, फ्लैश कार्ट एवं वास्तविक वस्तुओं तथा पोस्टर आदि को प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी में प्रकाश का परावर्तन, घूर्णन सममिति, जल चक्र, कोणों के प्रकार, विद्युत के कुचालक एवं सुचालक, ठोस आकृतियों का अवलोकन, पंचभुज के आंतरिक तथा बाह्य कोणों का योग, वर्षा जल संरक्षण, वृत एवं उसके भाग, अपशिष्ट जल उपचार, बहुमूर्ति दर्शी, विद्युत लेपन, पाइथागोरस प्रमेय, पृथकरण विधि, कोणों की रचना आदि गणित एवं विज्ञान के विभिन्न उप विषयों पर चार्ट, मॉडल, पोस्टर भावी शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत किए किए। वही छोटे छोटे बच्चों ने दहेज़ प्रथा, बाल विवाह, शराब बंदी और सामाजिक कुर्तियों को समाज से विलुप्त करने के लिए नाटक किया गया। वही कार्यक्रम के पश्चात सभी प्रतिभागियों को पुरुस्कार देकर उनकी नन्हीं हौसलों में उड़ान भरने के लिए उत्साहित किया गया। इस अवसर पर डीईएलईडी के छात्रा कुमारी पुष्पा, आकृति कुमारी, प्रीती, काजल,पूजा, उमा, अमित,अनिल, नीतीन कुमार मिश्रा, गौरव कुमार, प्रभात कुमार,बिमलेंद्र,अनिल,पवन,माया,सौरभ, स्मृति और विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं समेत सैंकड़ों बच्चे मौजूद थे। वही मिडिल स्कुल के प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद ने भावी शिक्षकों द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की तथा शिक्षण में सहायक सामग्री के उपयोग पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में स्कूल में आए अतिथियों को विदाई दी गई।