जगत कल्याण हेतु पत्रकारिता का हुआ था जन्म, अब व्यवसाय बन चूका है : विजय शर्मा

✍️न्यूज इनपुट-कुमुद रंजन सिंह /रामगढ़ शेखावाटी(राजस्थान), 4 अक्टूबर: अखिल भारतीय अणुव्रत न्यास नई दिल्ली द्वारा संचालित अणुव्रत जीवन विज्ञान अकादमी फतेहपुर शेखावाटी के तत्वावधान में कस्बे के खेमका राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक दिवसीय अणुव्रत जीवन विज्ञान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा थे जबकि अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्याम लाल ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथि उमेश मिश्रा थे। इस एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं शिविर प्रभारी अनिता मिश्रा एवं स्टाफ के अन्य सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर किया।

प्रधानाध्यापक एवं स्टाफ के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। शिविर के प्रथम सत्र में ‘पत्रकार, पत्रकारिता, समस्या और समाधान’ विषय सेमिनार में अपना उद्बोधन देते हुए मुख्य अतिथि विजय शर्मा ने प्रेस को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ बताते हुए आदि काल के पत्रकार देव ऋषी नारद के जगतकल्याण हेतू संबाद प्रेसन व वर्तमान परिपेक्ष्य में पत्रकारिता के विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में पत्रकारों की भूमिका के बारे में भी बताया। पत्रकारिता में व्यावसायिकता हावी होने पर उन्होंने चिंता जताते हुए प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रोनिक्स मीडिया के बारे में छात्राओं व शिक्षकों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सोसल मीडिया के फायदे एवं दुष्प्रभाव गिनाते हुए छात्रों को मोबाइल का सीमित उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि प्रिंट व इलेक्ट्रोनिक्स मीडिया के क्षेत्र में युवाओं के लिये रोजगार के काफी बेहतर अवसर हैं। मीडिया के क्षेत्र में राजगार पाने के लिये अनेक पाठ्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी। शिविर के द्वितीय सत्र में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में आचार्य महाप्रज्ञ अहिंसा प्रशिक्षण पुरस्कार प्राप्त सतीश शाण्डिल्य ने कहा कि विश्व का कल्याण अणु बम से नहीं अणुव्रत से होगा। उन्होंने महाप्राण ध्वनि, ज्ञान मुद्रा, वायु मुद्रा आदि के प्रयोग कराए वहीं विविध आसन ताड़ासन, सम्पाद आसन, ज्ञानकेंद्र प्रेक्षा का प्रयोग भी कराया। उन्होंने संयम ही जीवन है का मूल मंत्र बताते हुए बालिकाओं से अनुशान अपनाने एवं विभिन्न व्यसनों से दूर रहने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने विभिन्न प्रसंगो, उदाहरणों एवं प्रार्थना के बलबूते पर प्रशिक्षण को काफी रोचक बना दिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापिका अनिता मिश्रा ने किया। इस मौके पर विद्यालय में विगत 1 अक्टूबर से चल रहे एनएसएस शिविर के तहत छात्राओं के विभिन्न समूहों ने रंगोली प्रतियोगिता के तहत रंग बिरंगी एवं आकर्षक रंगोलियां सजा कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में जम्मू कश्मीर ग्रुप ने माँ वेष्णो देवी की रंगोली सजाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर जीवन विज्ञान क्लब का भी गठन किया गया जिसका संयोजक नवम कक्षा की छात्रा सुश्री अंशिका को बनाया गया। कार्यक्रम में कनक पारीक, संतोष चौधरी, किरण वर्मा, सुनीता बडि़वाल, सुमित्रा मंडिवाल, सुनीता, मुकेश कुमार, विमल कुमार, कन्हैया लाल,, कमलेश, प्रभुदयाल जाट, सुभाष चंद्र, रामचंद्र आदि उपस्थित थे।




Recent Comments