डीआरएम ने हो रहे उन्नयन कार्यो का किया निरीक्षण


वाराणसी,22 जुलाई 2020; मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार ने मंडलीय अधिकारियों के नन्दगंज एवं औड़िहार निरीक्षण कर माल यातायात में नए अवसरों को तलाशने,माल गाड़ियों के समयपालन, गुड्स शेड की आधारभूत व्यवस्थाओं में उन्नयन ,अप्रोच रोड का संज्ञान लिया । मंडल रेल प्रबंधक पंजियार अपने निरीक्षण यान से सुबह औड़िहार-नन्दगंज रेल खण्ड का विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए नन्दगंज गुड्स शेड पहुँचे । उन्होंने माल परिवहन बढ़ाने के उद्देश्य से शेड का निरीक्षण किया और माल लोडिंग अन लोडिंग के लिए बनाए गए रैम्प का सरफेस सुदृढ़ीकरण करने ,व्यापारियों के लिए कक्ष के निर्माण, मजदूरों के विश्राम हेतु समुचित व्यवस्था करने का संबंधित को निर्देश दिया। ततपश्चात उन्होंने नन्दगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और कोविड-19 संबंधी नियमों के अनुपालन एवं संरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने हेतु किये गए कार्यों की समीक्षा की और संबंधित को दिशा निर्देश दिया । इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सूनी और यथासंभव सहूलियत/रियायतें प्रदान करने का आश्वसन दिया । तदुपरांत मंडल रेल प्रबंधक अपने निरीक्षण यान से औड़िहार रेलवे स्टेशन पहुँचे और वहाँ हुए यात्री सुविधाओं के विकास कार्य का जायजा लिया । इस दौरान उन्होंने स्टेशन भवन, विस्तारित प्लेटफार्मों, पैदल उपरिगामी पूल, वाटर बूथ, यात्री प्रतीक्षालय,स्टेशन मास्टर कक्ष,दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण के अनुरूप मूलभूत परिवर्तनों की जानकारी ली और संबंधित को दिशानिर्देश दिया। इस अवसर पर उनके साथ उप मुख्य इंजीनियर निर्माण (1) राकेश रंजन,उप मुख्य इंजीनियर निर्माण(2) गौरव गुप्ता,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) राजीव अग्रवाल,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित गुप्ता,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सत्येंद्र यादव एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

इनपुट-अशोक कुमार
जन सम्पर्क अधिकारी,वाराणसी