छपरा । राज्य में कोरोना संक्रमण की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार से प्राप्त पत्र के आलोक में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा बताया गया कि वर्तमान में जारी कोरोना संक्रमण की रोक थाम हेतु जिला स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है । जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि यह नियंत्रण कक्ष जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र, सारण में कार्यरत रहेगा। इसका नम्बर 06152-245023 है, जिसपर कोरोना से संबंधित सूचनाएं प्राप्त की जाऐगी। नियंत्रण कक्ष सातों दिन,चौबिस घंटे क्रियाशील रहेगा। नियंत्रण कक्ष को सूचारु रुप से संचालन हेतु इसे तीन पालियों में संचालित किया जाएगा। प्रत्येक पाली के लिए एक पदाधिकारी एवं उनके सहयोग के लिए कम से कम दो कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों में सुश्री चांदनी सुमन, परीक्ष्यमान वरीय उप समाहर्त्ता, सारण, श्रीमती वंदना पाण्डेय, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, सारण, चंदन कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता, सारण शामिल है। इस नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त सभी कर्मी को निर्देश दिया गया है कि वे जिला आपदा प्रबंधन शाखा, सारण से समन्वय स्थापित कर कार्यों को संपादन करेंगे।जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों के सैंपल की जाँच की व्यवस्था छपरा शहरी क्षेत्र में अवस्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ा तेलपा और मासूमगंज में भी कराने का निर्देश दिया गया है तथा उस व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन के लिए बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जिलाधिकारी के द्वारा प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि स्वास्थ्य विभाग की मार्गदर्शिका के आलोक में चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार ऐसे व्यक्ति जो सिम्पटोमेटिक हों या पाँजीटिव मरीज के सम्पर्क में आये हों या कंटेन्मेंटजोन से संबंधित कोरोना लक्षण वाले हों ऐसे व्यक्तियों का सैम्पल जाँच करवाना सुनिश्चित करायेंगे। इसके लिये वे स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर जांच हेतु समुचित संख्या में किट और अन्य आवष्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करा कर सैंपल कलेक्शन और जांच की समुचित व्यवस्था करायेंगे। अनुमण्डल पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में इसका लगातार पर्यवेक्षण करेंगे ताकि विभागीय मार्गनिर्देश के आलोक में बिना किसी कठिनाई के सैंपल की जांच हो सके। वर्तमान में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के सैंपल की जांच छपरा सदर अस्पताल के साथ-साथ अनुमण्डल चिकित्सालय, मढ़ौरा और एएनएम नर्सिग सेन्टर, सोनपुर में चल रही है। जिलाधिकारी के द्वारा सदर अस्पताल छपरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मासूमगंज एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बड़ा तेलपा के लिए रजनीश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी मो. 6202556173, को नोडल पदाधिकारी, एवं उनके सहयोग के लिए वरीय उपसमाहर्त्ता कमलाकान्त त्रिवेदी, मो.-9716852691, प्रशान्त कुमार, मो.-9568568588, उपेन्द्र ठाकुर, मो.-7061008932 को प्रतिनियुक्त किया गया है। अनुमण्डल चिकित्सालय, मढौरा में तेज नारायण राय, अनुमण्डल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मढ़ौरा मो.-9934755007 एवं एएनएम नर्सिग स्कूल सोनपुर में श्रीमती मेनका सिंह, अनुमण्डल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सोनपुर मो.-9304376352 को प्रतिनियुक्त किया गया है।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- समाज के सजग प्रहरी थे भूपनारायण बाबू: रामबाबू
- समाज के सजग प्रहरी थे भूपनारायण बाबू: रामबाबू
- समाज के सजग प्रहरी थे भूपनारायण बाबू: रामबाबू
- छपरा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान: शिल्पी पोखरा परिसर में विधायक ने किया श्रमदान
- विद्यार्थी सहयोग शिविर का हुआ आयोजन
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम संपन्न: राष्ट्रभक्ति और संकल्प के साथ गूंजे राष्ट्र धर्म के नारे
- दर्दनाक सड़क हादसा: परीक्षा देकर लौट रही नवविवाहिता की ट्रक से कुचलकर मौत, देवर घायल
- सारण क्रिकेट लीग 2026: पटना के ऊर्जा स्टेडियम में 21 नवंबर से सजेगा मेला, मैदान में उतरेंगी 10 दमदार टीमें
- लापता व्यक्ति की तलाश में खोजी कुत्ते के साथ खंगाला गया बंद चीनी मिल का खंडहर
- बिहार के कंप्यूटर कर्मियों का बड़ा ऐलान: राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए होगा चरणबद्ध आंदोलन, छपरा में बना संयुक्त मोर्चा
- पटना में ग्राम कचहरी सचिवों की बैठक: सारण के पवन कुमार बने प्रदेश अध्यक्ष
- छपरा इंजीनियरिंग कालेज का एनबीए विशेषज्ञ टीम ने किया तीन दिवसीय मूल्यांकन
- जे.आर. पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर
- छपरा: मदरसा शिक्षक के बेटे मो. रैयान अली ने अंग्रेजी विषय में पास की यूजीसी नेट परीक्षा
- बंगाली बाबा घाट पर स्नान के दौरान डूबा 17 वर्षीय किशोर, एसडीआरएफ की तलाश जारी
- शिक्षक संघ बिहार: सारण जिला इकाई की बैठक संपन्न, सातवें वेतनमान व अन्य मांगों को लेकर संघर्ष का ऐलान
- दिल्ली सड़क हादसे में मढ़ौरा के तारकेश्वर महतो की मौत, प्रवासियों के मददगार के असमय जाने से तेजपुरवा गांव में पसरा मातम
- ट्रक और एंबुलेंस की टक्कर के बाद एंबुलेंस में फंसा चालक, चार गंभीर
- भारतीय सेना में आर्मी लेफ्टिनेंट बनने पर तरैया में हुआ भव्य स्वागत
- छपरा विधायक छोटी कुमारी ने श्रीमद्भागवत कथा की पावन कलश यात्रा में लिया हिस्सा
- मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी को अमेरिका में मिलेगा सम्मान, भाजपा नेता राकेश सिंह ने दी बधाई
- मढ़ौरा: इसरौली पैक्स चुनाव के लिए नामांकन समाप्त, अध्यक्ष पद पर तीन और प्रबंध कारिणी के लिए 13 ने भरे पर्चे
- मढ़ौरा: गुमशुदा व्यक्ति की तलाश में एसडीपीओ ने बंद चीनी मिल के जंगल-झाड़ व लोहा-कबाड़ ठिकानों पर पहुंच की जांच पड़ताल
- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, डालसा द्वारा पीड़ित को ₹2,00,000 की मुआवजा राशि का चेक किया गया प्रदान
- छपरा इप्टा का नाटक ‘द लास्ट क्राई’ सहरसा नाट्योत्सव के लिए चयनित, किशोर रंगकर्मियों ने तेज की तैयारी
Recent Comments