छपरा। सारण जिला जनता दल (यूनाइटेड) के सांगठनिक ढांचे को मजबूती देते हुए जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह “विकल” ने रविवार को जिले के सभी नगर क्षेत्रों के नवनियुक्त अध्यक्षों को आधिकारिक मनोनयन पत्र सौंप दिया। यह कार्यक्रम छपरा सर्किट हाउस में आयोजित किया गया, जहाँ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सभी को नई जिम्मेदारी दी गई।
इन नेताओं को मिली नगर संगठन की कमान
जिला अध्यक्ष द्वारा जारी मनोनयन पत्र के तहत सारण के विभिन्न नगर क्षेत्रों में निम्नलिखित नेताओं को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है:
मढ़ौरा: संजय कुमार सिंह
सोनपुर: परमानंद शर्मा
दिघवारा: कुमार आशीष
रिविलगंज: अश्विनी कुमार सिंह
मांझी: रंजीत कुमार चौधरी
एकमा: जितेंद्र नारायण सिंह
मशरख: दिलीप कुमार कुशवाहा
परसा: अरुण कुमार राय
कोपा: गिरिधर प्रसाद

वरिष्ठ नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति-
सर्किट हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त अध्यक्षों को पदभार और मनोनयन पत्र सौंपने के समय जदयू के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से:
पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष,जयप्रकाश यादव.
जिला उपाध्यक्ष,ओमप्रकाश शर्मा.
जिला उपाध्यक्ष,पशुपति पटेल.
जिला प्रवक्ता, ब्रजेश कुमार
इंजीनियर, प्रभाष शंकर शामिल थे, जिन्होंने सभी नए अध्यक्षों को बधाई दी।
पार्टी की मजबूती और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प
मनोनयन पत्र वितरण के बाद उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह “विकल” ने कहा कि नगर क्षेत्रों में संगठन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी नवनियुक्त नगर अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे पूरी ऊर्जा के साथ पार्टी की मजबूती के लिए धरातल पर काम करें।