
पटना: डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र को तकनीकी रूप से अधिक सक्षम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में ‘वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ (WJAI) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुमोदन के पश्चात ‘वेब जर्नलिस्ट्स टेक्निकल कमेटी’ (WJTC) के गठन की अधिकारिक घोषणा कर दी है।
समिति की प्रमुख संरचना और जिम्मेदारियां
इस तकनीकी समिति में आईटी, वरिष्ठ पत्रकारिता, साइबर लॉ, वित्तीय प्रबंधन और कानूनी मामलों के अनुभवी विशेषज्ञों को शामिल किया गया है:
- चेयरमैन: लव कुमार सिंह
- आईटी सदस्य (Member IT): ई० मृत्युंजय कुमार शर्मा, ई० मयंक कुमार, रोहित
- वरिष्ठ पत्रकारिता सदस्य: नलिनी भारद्वाज
- साइबर लॉ एंड अफेयर्स: ऋषि कुमार शर्मा
- वित्तीय प्रबंधन: अमित कुमार
- कानूनी सलाहकार (Legal): संतोष झख
- पदेन सदस्य (Ex-officio Members): आनंद कौशल (राष्ट्रीय अध्यक्ष) और मधूप मणि पिक्कू (राष्ट्रीय महासचिव)
समय की मांग है तकनीकी दक्षता और सुरक्षा
WJAI के राष्ट्रीय महासचिव डॉ० अमित रंजन ने इस अवसर पर कहा कि डिजिटल मीडिया का विस्तार बहुत तेजी से हो रहा है। इसके साथ ही तकनीकी दक्षता, साइबर सुरक्षा, कानूनी जागरूकता और डिजिटल पत्रकारों की पेशेवर क्षमता को मजबूत करना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। WJTC इन सभी क्षेत्रों में संगठन को सशक्त और विशेषज्ञ सहयोग प्रदान करेगी। WJAI की राष्ट्रीय और प्रांतीय कार्यसमितियों ने इस गठन पर हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि यह समिति वेब पत्रकारिता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और डिजिटल पत्रकारों के हितों की रक्षा में बेहद अहम भूमिका निभाएगी।




Recent Comments